फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीए के छात्र की तमंचों की बटों से पिटाई, फायरिंग

बीए के छात्र की तमंचों की बटों से पिटाई, फायरिंग

Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बीए के छात्र की तमंचों की बटों से पिटाई, फायरिंग
चांदीनगर (बागपत)। खैला गांव के पास एक छात्र की तमंचों की बटों से पिटाई की। बाद में आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल छात्र को खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

लहचौड़ा गांव निवासी रोशन (21) पुत्र तेजपाल क्षेत्र के एक इंस्टीट्यूट में बीए में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रोशन बाइक से इंस्टीट्यूट से घर लौट रहा था। जैसे ही खैला गांव में बड़ागांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उसको घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचों की बटों से उसकी पिटाई की। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उनको आते देख हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल को खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि इंस्टीट्यूट में छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। एक दिन पहले वहां पर झगड़ा हो गया था। उस समय अन्य छात्रों ने किसी तरह बीच-बचाव करा दिया गया था। इसी के चलते छात्र रोशन पर हमला किया गया है। उधर चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed