{"_id":"59fe13134f1c1b9e678b97c9","slug":"61509823251-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रेत से लदे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रेत से लदे दो ट्रक पकड़े
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना खादर से अवैध खनन जारी है। पुलिस ने रेत से लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस उनकी जांच पड़ताल में लगी है। इसके अलावा मवीं कलां खादर में छापामारी के दौरान पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान किया।
यमुना जनपद के दर्जनों गांवों से होकर गुजर रही है। इन अधिकांश गांवों में बालू का अवैध खनन चल रहा है। पुलिस आए दिन खनन करने वालों को पकड़ रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गी से खनन करते हैं। कुछ लोग यमुना से तो बुग्गी से खनन करते हैं, बाद में बालू को ट्रक में लादकर सप्लाई कर दिया जाता है। शनिवार को पुलिस ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थिति दिल्ली बाईपास के पास से रेत से लदे दो ट्रक पकड़े। पूछताछ करने पर ट्रक में सवार लोगों ने बताया कि वे गाजियाबाद से रेत लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने ओवरलोड में दोनों ट्रकों का चालान किया। इसके अलावा मवीं कलां गांव में छापामारी में पकड़े गए आरोपी यामीन, सलीम निवासी मवी कलां और आशीष निवासी खेकड़ा का चालान किया । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा यमुना खादर से अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा।