फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना में रेत खनन, नौरोजपुर में मिट्टी खनन

यमुना में रेत खनन, नौरोजपुर में मिट्टी खनन

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
यमुना में रेत खनन, नौरोजपुर में मिट्टी खनन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। रोजाना एक ईंट भट्ठे के गड्ढों में यह मिट्टी भरवाई जा रही है। दो दिन पहले निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम के साथ भी यहां बदसलूकी हो चुकी है।
विज्ञापन

खनन का खेल जिले में नहीं रुक पा रहा है। यमुना में जहां रेत का खनन हो रहा है, वहीं विभिन्न स्थानों पर मिट्टी का खनन भी शुरू करा दिया गया है। नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। दिनभर सैकड़ों वाहनों से मिट्टी को ले जाया जा रहा है। अधिकारियों तक शिकायत पहुंच चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नौरोजपुर गुर्जर गांव के लोग खनन से परेशान हो गए है। सड़क तक टूटने लगी है। राजस्व की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। एक डंफर को रूकवा लिया था। टीम के साथ यहां पर बदसलूकी की गई थी। एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उधर तहसीलदार रामनयन सिंह ने कहा कि खनन नहीं होने दिया जाएगा। अगर नौरोजपुर गुर्जर के जंगल में खनन हो रहा है तो टीम भेजकर इसको बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed