फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा

गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा

Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर पर बड़ौली पुल पर गोवंश के पांच अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग और हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर सीओ रमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा जब तक डीएम और एसपी नहीं आएंगे तो अवशेषों को उठाने नहीं देंगे। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसी बीच एएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे तो उनकी नोकझोंक हुई। बाद मेें भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर चेयरमैन की मध्यस्थता में वार्ता चली तो चार घंटे बाद इस आश्वासन पर की नगर में अवैध मीट की दुकान बंद कराई जाएगी और दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, इस पर उन्होंने अवशेषों को पुलिस को सौंपा और धरने से उठ गए। इस मामले मेें हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पूर्वी यमन नहर बड़ौली पुल पर नहर में गोवंश के अवशेष काफी मात्रा मेें पड़े मिले। जिन्हें बड़ौली के राहुल ने देखा और उसे हिंदू जागरण मंच के अंकित बड़ौली, सचिन वत्स को इसकी सूचना दी। अवशेषों की सूचना पर वहां पर भीड़ जमा हो गई और हिंदू जागरण मंच और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता जमा हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ रमानंद कुशवाहा, कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उनकी कार्यकर्ता के साथ तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दो मजदूरों के साथ नहर में पड़े अवशेषों को निकालकर एक जगह किया। जब पुलिस उन्हें शील करने लगी तो कार्यकर्ता बोले जब तक डीएम और एसपी घटना स्थल पर नहीं आते वे उन्हें उठने नहीं देंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी भी करें।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी आशीष श्रीवास्तव और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। कहा कि अब तक गोवंश के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाली के सामने ही अवैध पशु कटान खुलेआम हो रहा है। इसके अलावा बड़का रोड पर भी खुलेआम यह कार्य किया जा रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी है। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और नगर चेयरमैन अमित राणा मौके पर पहुंचे और उन्होेंने भी इस घटना पर आक्रोश जताया। बाद में वार्ता के दौरान तय किया गया कि दो दिन मेें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मीट की दुकानें बंद कराई जाएगी, तब जाकर कार्यकर्ताओं ने अवशेषों को पुलिस को सौंपा। इस संबंध में हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने जुबेर और उमैद निवासी बड़ौत व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मौके पर सचिन वत्स, दीपक बामनौली, अंकित बड़ौली, मधुसुदन शास्त्री, योगेश तोमर, राहुल बड़ौली, पप्पू, संदीप, नीटू, हरेंद्र, रूपेश, अशोक, नितिन जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोवंश के अवशेष मिले
बड़ौत। पशु चिकित्सा अधिकारी प्रवीण भारती ने मिले अवशेषों के नमूने लिए और बताया कि मौके पर पांच गोवंश के अवशेष मिले हैं। उनके नमूने मथुरा भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली के सामने खुलेआम अवैध मीट का कटान किया जा रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इसके अलावा बड़का रोड और पठान कोठ मेें अवैध मीट कटान खुले आम किया जा रहा है। इसे लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा क्षेत्र में अवैध मीट का कारोबार पुलिस की मिलीभगत से किया जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री और अंकित बडौली, सचिन वत्स, दीपक बामनौली ने कहा जब कोई घटना घटित है तो पुलिस वादा कर लेती है तो अवैध कटान और दुकानों को किसी भी नहीं चलने दिया जाएगा और कुछ दिन तक पुलिस उन पर शिकंजा तो कसती है, लेकिन फिर वे अपना कारोबार शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा यदि पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें तो अवैध मीट कारोबार पूर्ण बंद हो सकता है, लेकिन पुलिस इस कारोबार को रोक नहीं पा रही है।

मीट की दुकानों पर की छापेमारी
बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रमानंद कुशवाहा ने पुलिस बल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह के साथ नगर मेें मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए अभियान चलाया, लेकिन इससे मीट के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। उन्होंने पट्टी चौधरान, सरूकुलर रोड, पठान कोठ और बड़का रोड पर छापे लगा, लेकिन कुछ नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नगर में 23 दुकानें जांची। अब पता लगाया जा रहा है कि किस दुकानदारों पर लाइसेंस है या किस पर नहीं। जिन दुकानदारों को चिन्हित किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


चिन्हित कर लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा
बड़ौत। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुुंची पुलिस के उस समय पसीने छूट गए जब नहर मेें पड़े अवशेषों को निकालने के लिए उन्हें नहर मे उतरा। हालांकि पुलिस ने प्रयास कर अवशेषों को बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने इस स्थल से काफी दूर तक खेतों में इस बात का पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं गोवंश यहां पर आसपास तो नहीं काटा गया, लेकिन उन्हें कोई ऐसा स्थान नहीं मिला। इससे लगता है कि गोवंश माफिया ने इनको काटकर इनके अवशेष यहां फेंके हैं। सीओ रमानंद कुशवाहा ने कहा कुछ लोगों को चिन्हित किया है, संबंधित लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed