फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भैंस चोरी कर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार, दो फरार

भैंस चोरी कर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी कर भाग रहे दो चोर गिरफ्तार, दो फरार
बागपत। शहर की पंचशील कॉलोनी में रविवार की रात में डेयरी से भैंस चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो भैंस बरामद हुई है। जबकि दो चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने चार चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पंचशील कॉलोनी निवासी बिजेंद्र पुत्र लखी चंद की दूध की डेयरी है। रविवार की रात में करीब 11 बजे बिजेंद्र की डेयरी से चार चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास से सुहेब पुत्र यूसुफ निवासी एकता कॉलोनी बागपत, साकिब पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी माता कॉलोनी बागपत को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो भैंस बरामद हुई। जबकि उनके साथी सावेज उर्फ देवी पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला सराय बागपत, सावेज उर्फ केला पुत्र बाबूद्दीन निवासी माता कॉलोनी भाग जाने में सफल रहे। डेयरी मालिक ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है। उनसे और भी भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो भैंस बरामद की गई हैं। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed