{"_id":"5b0b09284f1c1b8f6e8b4e0e","slug":"41527449896-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय लदा ट्रक पकड़ा
Updated Mon, 28 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
राष्ट्र वंदना चौक पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाय से लदे ट्रक को पकड़ लिया। इसको लेकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। जांच के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया।
भगवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान को सूचना मिली की कि गायों से लदा ट्रक बागपत की तरफ आ रहा है। सूचना पर वे कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे। उन्होंने गाय से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में पांच गाय लदी हुई थी। कार्यकर्ताओं ने ट्रक में सवार लोगों को पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत किया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गायों को हरियाणा स्थित गोशाला ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया। मनोज चौहान ने बताया कि पुलिस गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। जिस कारण गोकशी के मामले बढ़ गए है। उन्होंने गाय तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।