{"_id":"5c7d7bb4bdec2214305bb6c2","slug":"31551727540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के डर से कालोनीवासियों ने पहरा किया शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के डर से कालोनीवासियों ने पहरा किया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड से सटे साकेत कॉलोनी, सूर्य नगर, राम नगर कॉलोनी में बदमाशों के आतंक से अब लोगों ने पहरा लगाना शुरू कर दिया है। पिछले 15 रोज से रात्रि में बदमाश इन कॉलोनियों पर धावा बोलते हैं और कई स्थानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम भी दे चुके हैं। दो दिन पहले बदमाशों ने फायरिंग भी की। कॉलोनी वासियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।
सभासद प्रदीप भूरा और छोटू चौहान के नेतृत्व में सूर्य नगर कॉलोनी के लोग एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले 15 रोज से सूर्य नगर, न्यू राम नगर, साकेत कॉलोनी में बदमाशों का कहर जारी हैं। दो दिन पहले भी बदमाशों और कालोनी वासियों में रात्रि में फायरिंग भी हुई । अब कालोनी वासियों को जागकर पहरा देना पड़ रहा है। ताकि बदमाश किसी घटना को अंजाम न दे सके। उन्होंने प्रदर्शन कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा उक्त कॉलोनियों में रात्रि में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।