{"_id":"5c5894d0bdec2273a135616d","slug":"31549309136-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर शिकारियों को पकड़ने का दबाव बना रहा वन विभाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर शिकारियों को पकड़ने का दबाव बना रहा वन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली में तेंदुए के जाल में फंस जाने के मामले में वन विभाग की ओर से सात लोगों पर कराए मुकदमों के विरोध में ग्रामीण वन विभाग के दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से विभाग ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा वन विभाग के अफसरों की तरफ शिकारियों को पकड़कर लाने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीण आंदोलन करने से भी पीछे हटने वाले नहीं है।
बिनौली के जंगल में शिकारियों के जाल में दो दिन पहले तेंदुआ फंसा। शिकारी के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को जाल में ही पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ जाल काटकर भाग गया। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया । वन विभाग के अधिकारियों ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । इसके विरोध में ग्रामीण सोमवार को वन विभाग के दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने कहा विभाग ने गांव वालों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। जबकि गांव के लोग वन विभाग का सहयोग कर रहे थे। इस तरह मुकदमे दर्ज होंगे तो कोई भी सहयोग करने के लिए सामने नहीं आएगा। वहीं आरोप लगाया कि शिकारी पकड़ कर लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि एक कर्मचारी ने उनसे 20 हजार रुपये की भी रिश्वत मांगी है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मनोज, अशोक धामा, जितेंद्र, महिपाल, सुभाष, पप्पू, पवन, संजय प्रधान, सोमपाल, राजू, विकास, सनोज मौजूद रहे।