फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   न किसी ने कहा और न ही हमने पत्थर फेंके

न किसी ने कहा और न ही हमने पत्थर फेंके

Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
न किसी ने कहा और न ही हमने पत्थर फेंके
बड़ौत / अमीनगर सराय (बागपत)। पुलवामा में पत्थरबाजी के लिए दबाव बनाने के मामले से ढिकाना का अंकित और डौलचा का शमीम भी मुकर गया है। दोनों का कहना है कि पत्थरबाजी के किस्से सुनते थे, लेकिन वह कभी पत्थरबाजी के लिए नहीं गए और न ही कभी किसी ने उन पर दबाव बनाया। पुलिस युवकों के बयान की तस्दीक में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलवामा के लस्सीपुरा से बागपत और सहारनपुर लौटे सिलाई कारीगरों ने कहा था कि उन पर पत्थर फेंकने का दबाव बनाया गया, लेकिन जैसे ही पुलिस पूछताछ शुरू हुई तो एक-एक करके सारे युवक मुकर गए। अब इन युवकों का कहना है कि उन्हें डर था कि फैक्ट्री मालिक कहीं उनके ऊपर मुकदमे दर्ज न करा दें, इसकी वजह से उन्होंने झूठ बोला । बड़ौत का नसीम अपने बयान से मुकर गया, साथ उसने कहा फैक्ट्री मालिक उन्हें अब भी फोन कर धमकी दे रहा है। ढिकाना गांव के अंकित से लंबी पूछताछ की और वह भी मुकर गया और उसे देर रात पुलिस ने छोड़ दिया। उधर, डौलचा का शमीम भी मुकर गया है। शमीम का कहना है कि उन पर कभी पत्थरबाजी के लिए दबाव नहीं बनाया गया। उधर, युवकों ने कहा पुलवामा और इसके आसपास पत्थरबाजी की बातें होती थी। रोज लोग जिक्र करते थे, लेकिन उनके ऊपर किसी ने किसी तरह का भी दबाव नहीं बनाया और न ही कभी इसके लिए कहा। उधर, शनिवार को भी दिन भर जम्मू-कश्मीर पुलिस आने की चर्चा रही, लेकिन कश्मीर पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed