{"_id":"5b1c32554f1c1b64068b56c4","slug":"31528574549-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति का पता लगा तो ससुराल वालों ने घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाति का पता लगा तो ससुराल वालों ने घर से निकाला
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
ससुराल वालों को जाति का पता चला तो उन्होंने दलित युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ प्रेमी से कोर्ट मैरिज की । युवती ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ गर्भपात कराने की कोशिश एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी दलित युवती ने बताया कि 16 जून 2017 को फेस बुक पर बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, लेकिन वे नहीं माने। 14 जुलाई 2017 को घर से भागकर दिल्ली में प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी के परिजनों ने उनका साथ दिया। पहले पति ने भी उसकी जाति छिपा कर अपने घर पर रखा। कुछ दिन बाद ससुराल वालों को उसकी जाति के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे । उसका पति दिल्ली में टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। वह उसके साथ दिल्ली में रहने लगी । अब वह तीन माह की गर्भवती भी है। पति ने भी कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गर्भपात भी कराने का प्रयास किया। पति उससे नौकरी कराना चाहता है। शुक्रवार को पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने मायके वालों को फोन पर घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने उसका साथ देने से साफ इंकार कर दिया। युवती ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।