{"_id":"5b04737e4f1c1be9408b72c7","slug":"31527018366-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत की महिला कांस्टेबल से लोनी में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत की महिला कांस्टेबल से लोनी में लूट
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कचहरी चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल से लोनी में नशीला पदार्थ सुंघाकर दो बदमाश सोने के जेवरात लूटकर ले गए। लोनी पुलिस ने बेहोशी ही हालत में महिला कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में लोनी कोतवाली में तहरीर दी।
कचहरी पुलिस चौकी बागपत में तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि वह दो दिन पहले ड्यूटी से गाजियाबाद जनपद के लोनी स्थित अपने घर पर लौट रही थी। जब वह लोनी में तिराहे पर पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। ऑटो से उतरे समय बदमाशों ने उसके मुंह पर रुमाल फेंका। रूमाल सुंधते ही महिला कांस्टेबल बेहोशी की हालत में हो गई। बदमाश उसके गले से डेढ़ तौले की सोने की चेन, अंगूठी, नाक की लांग लूटकर ले गए और उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। लोनी पुलिस ने उसे बेहोशी ही हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे बाद होश में आने पर उसे लूटपाट की जानकारी मिली। उसने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। महिला कांस्टेबल ने लोनी कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।