{"_id":"5aaebc604f1c1b68248b6044","slug":"31521400928-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को पूछताछ में हप्पू से मिले अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को पूछताछ में हप्पू से मिले अहम सुराग
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
एक लाख के इनामी रहे अजित उर्फ हप्पू का पुलिस कस्टडी रिमांड का एक दिन शेष है, लेकिन पुलिस उससे कोई हथियार बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को पूछताछ में उससे अहम सुराग तो मिले है, लेकिन वह उसका खुलासा नहीं कर रही है।
राजस्थान से पकड़े गए एक लाख के इनामी बावली निवासी अजित उर्फ हप्पू का पुलिस ने चार दिन का न्यायालय से कस्टडी रिमांड लिया था। तीन दिन से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन उससे पुलिस ने अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं कर पाई है। अब कस्टडी रिमांड का एक दिन शेष बचा है। देखना है पुलिस उससे हथियार बरामद कर पाती है या नहीं। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने कहा अजित उर्फ हप्पू से गहन पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन वे उजागर नहीं किए जा सकते हैं। जब उनसे हथियार बरामदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस प्रयास में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि कस्टडी रिमांड के समाप्ति होने से पहले ही उससे हथियार बरामद कर लिया जाएगा।