फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाबला स्कूल संघर्ष प्रकरण का विवाद गहराया

पाबला स्कूल संघर्ष प्रकरण का विवाद गहराया

Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पाबला स्कूल संघर्ष प्रकरण का विवाद गहराया
बागपत। पाबला बेगामाबाद गांव में विवादित स्कूल के कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार को हुए संघर्ष का मामला गहराता जा रहा है। दोनों पक्ष के लोगों ने शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत कर केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पाबला बेगमाबाद गांव के एक पब्लिक स्कूल को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा के गजेंद्र उर्फ हैप्पी और पाबला गांव के कृपाल सिंह पक्ष के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोनो पक्षों में संघर्ष हुआ । दोनों ओर से 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में दोनो पक्ष के लोग शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। हैप्पी के पिता रणवीर सिंह ने कहा विपक्षियों ने उनके परिवार पर हमला किया है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को भी कुछ संदिग्ध लोगों ने उनका पीछा किया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर सोमपाल, गौरव, रवि, रामवीर, पूजा, प्रिया आदि रही। वहीं कृपाल सिंह के पक्ष में ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कहा कि केस में गलत फंसाया। किरण पाल उर्फ बिल्लू और कर्मवीर तो मौके पर भी नहीं है। उन्होंने भी केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की । इसमें धर्मपाल सिंह, जयपाल, रामपाल, जगवीर, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन


एसपी ने लोगों को दी हिदायत
बागपत। पाबला के स्कूल के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में कृपाल सिंह के पक्ष में लोग एसपी जय प्रकाश से मिले। इस दौरान एसपी ने उनकी समस्या सुनीं और कहा कि विवाद का निस्तारण आपसी समझौते से करें या कोर्ट से हो, लेकिन स्कूल में विवाद न करें। हिदायत दी कि यदि किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पर सीडब्ल्यूसी ने लिया संज्ञान
बागपत। पाबला के स्कूल में हुए संघर्ष के मामले में सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान लिया। न्यायपीठ के प्राधिकारी राजीव यादव, सदस्य मालती शर्मा शनिवार को स्कूल पहुंची और जांच पड़ताल की। यादव के मुताबिक इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है। जब तक संस्था के स्वामित्व का सहीं फैसला नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन द्वारा स्कूल को अपने कब्जे में ले लिया जाए। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed