फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर सोनीपत में ले जाकर तीन युवकों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

बागपत निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में अपनी दादी के पास 25 अक्तूबर को गई । वहां से तीन युवक उसका गाड़ी से अपहरण करके सोनीपत ले गए । आरोपियों ने दो दिन तक उसको कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसकी बेटी ने फोन करके दी । बेटी आरोपियों के चंगुल से निकलकर 27 अक्तूबर को आई। इसकी सिंघावली अहीर थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से शिकायत की। एसपी ने उसको मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोपी दे रहे धमकी
बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ तीन माह पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित परिजन सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकी दे रहे है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप के आरोपी की हिमायत
में एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र की दिव्यांग महिला से हुए रेप के मामले में आरोपी युवक की हिमायत में काफी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि युवक रिजवान को महिला ने साजिश के तहत फंसाया है। इससे पहले भी महिला कई के खिलाफ इस तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर इस्लाम, शकील, शौकीन, अनीसा, शकीला, आशिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed