{"_id":"5cc0bdd0bdec2207143eb1e8","slug":"21556135376-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु पर हमले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साधु पर हमले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पक्का घाट के पास पांच दिन पहले साधु पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घायल साधु दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
साधु भैरू उर्फ पागल गिरि पक्का घाट बागपत के पास पुस्ते पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। 19 अप्रैल की रात में दो युवकों ने लाठी- डंडों से साधु पर हमला किया। इसमें उनके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया। घायल साधु ने सात हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया । घायल को जिला अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया। साधु ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी राजीव पुत्र रतन, काकू पुत्र हरि निवासी बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।