{"_id":"5c06df0abdec224153247a39","slug":"21543954186-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला अपहृत अनुज, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिला अपहृत अनुज, हत्या की आशंका
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहृत छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज को सात दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। अपहरण करने से एक दिन पहले आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने मेडिकल लगाकर छुट्टी ली । अपहृत की हत्या की संभावना जताई जा रही है।
निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज निवासी टटीरी का 28 नवंबर को मृतक छात्र के भाई और दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज धामा और यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा टटीरी रेलवे फाटक के पास से अपहरण कर ले गए । घटना को सात दिन बाद भी अनुज का कहीं सुराग नहीं मिला। आरोपी दिल्ली और यूपी के पुलिस के सिपाही भी लापता है और ड्यूटी पर नहीं पहुंचे है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने अपहरण की घटना को अंजाम देने से एक दिन पहले ही मेडिकल लगाकर छुट्टी ली । दोनों सिपाहियों के अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया । दोनों के मिलने के बाद ही अनुज की हत्या हो चुकी है या वह जिंदा है, इसके बारे में पता चल सकेगा। दोनों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।