{"_id":"5bcb80f3bdec22697c0a84c3","slug":"21540063475-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा में दंपति पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असारा में दंपति पर जानलेवा हमला
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
असारा गांव में मकान के विवाद को लेकर सगे भाइयों ने पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों ने तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
असारा गांव निवासी कुर्बान पुत्र इसबूद्दीन ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उसके अपने ही भाइयों से विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे उसे भाई, मां और बहन ने कुर्बान व उसकी पत्नी रिजवाना को घर बुलाकर लाठी-डंडों से पिटाई की। दंपति किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकले। हमलावरों ने फावड़ा लेकर दोनों को दौड़ाया। कुर्बान ने बताया कि तीन दिन पहले भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल, साढ़े तीन हजार रुपये की नगदी और जेवरात छीनकर ले गए । घायलों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
शोक संवेदना व्यक्त करेंगे शिक्षक
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार के भाई राकेश शर्मा के निधन और कांधला के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राज कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक नेता परिवार को रविवार को आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।