{"_id":"5bb3cefe867a557ed5718630","slug":"21538510590-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की दिल्ली में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल युवक की दिल्ली में दम तोड़ा
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में दस दिन पहले मारपीट में घायल हुए युवक की दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गढ़ी गांव निवासी प्रदीप (28) पुत्र भीम सिंह का अपनी पत्नी राधा से पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को प्रदीप किसी काम से बागपत गया । शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। शाम को आठ बजे के लगभग वह हिसावदा चौपले के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया और सिंघावली अहीर थाने में मारपीट की तहरीर दी । मंगलवार सुबह अस्पताल में प्रदीप ने दम तोड़ दिया। प्रदीप के परिजन और सैकड़ों लोग शव को लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक युवक के पिता ने सुसराल वालों पर हत्या करने आरोप लगाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच कर कार्रवाई होगी।