फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक चालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

ट्रक चालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा
बागपत।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर फरियादियों की भीड़ लगी रही। विभिन्न मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपे।
मोहल्ला गायत्रीपुरम बागपत निवासी वसीम राणा ने एसपी को बताया कि उसके ट्रक पर मतलूब चालक है। सांकरौद में खनन प्वाइंट पर ट्रक लगा हुआ है। बुधवार की रात में खनन ठेकेदार के लोगों ने ट्रक चालक से दो हजार रुपये की अधिक मांग की। उसने मना कर दिया तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर भी किया, इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। गोली चलाने की धारा नहीं लगाई। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुरा गांव निवासी प्रियंका ने एसपी को बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2018 को सिरसली गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते है। अब दहेज में बाइक की मांग कर रहे है। बुधवार की रात दहेज लाने से मना किया तो ससुराल वालों ने बंधक बनाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed