{"_id":"5c76ec87bdec224be317fbba","slug":"201551297671-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से विक्की ने दी थी गवाह को हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से विक्की ने दी थी गवाह को हत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या के गवाह एवं बंदपुर ग्राम प्रधान के पति प्रवीण चौधरी ने जिला कारागार में बंद कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा ने मोबाइल पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दस दिन बाद विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बंदपुर की प्रधान मंजू चौधरी के पति प्रवीण चौधरी काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या में वह मुख्य गवाह है और मुकदमे की पैरवी भी कर रहा है। इसमें गवाही चल रही है। 17 फरवरी उनके मोबाइल पर जिला कारागार में बंद विक्की सुन्हैड़ा ने प्रवीण चौधरी को मोबाइल पर धमकी दी कि जमानत पर बाहर आए रिश्तेदार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके ठीक नहीं किया। यदि नीटू हत्याकांड में पैरवी बंद नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। हमेशा किस्मत साथ नहीं देगी। अंजाम भुगतने को तैयार रहना। उन्होंने उसी दिन कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रवीण चौधरी ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर दस दिन बाद विक्की सुन्हैड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
यह था मामला -
बागपत। काठा गांव में मनोज उर्फ नीटू की आठ अगस्त 2013 को रिवर पार्क के पास गोलियों से भूनकर हत्या की। मनोज के चचेरे भाई कमलजीत उर्फ भूरा निवासी काठा ने सुन्हैड़ा गांव निवासी विक्की, उसके बहनोई जसवीर उर्फ जस्सी निवासी सांकरौद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की पैरवी बंदपुर की प्रधान के पति प्रवीण कर रहे हैं।