{"_id":"5ba93dac867a557f6c068f2a","slug":"201537818028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर पिस्टल से फायर झोंका, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर पिस्टल से फायर झोंका, बाल-बाल बचा
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
बिनौली थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में युवक पर जान से मारने की नियत से एक युवक ने पिस्टल से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने बिनौली थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने उल्टे ही पीड़ित को थाने में रात भर बैठाए रखा। आरोप है कि पुलिस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेकर पीड़ित को थाने से छोड़ा। इससे नाराज पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जिवाना गुलियान गांव के काफी संख्या में ग्रामीण सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने गांव में मस्जिद के इमाम हाफिज आबिद के साथ मारपीट और गाली गलौच की। इंतजार पुत्र अशरफ ने इमाम को बचाया। आरोपी ने इंतजार को गोली से उड़ाने की धमकी दी। 22 सितंबर को इंतजार अपनी पत्नी रानी के साथ घेर में दूध निकालने गया। इसी दौरान आरोपी युवक पिस्टल लेकर वहां पहुंचा और गाली गलौच कर इंतजार पर पिस्टल तान दिया। उसकी पत्नी ने विरोध कर पिस्टल पर हाथ मारकर ऊपर की तरफ उठाया। हवा में पिस्टल से गली चल गई। इसमें इंतजार बाल-बाल बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने मौके से 32 बोर का खोखा उठाया और बिनौली थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस को मौके से बरामद खोखा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद उल्टे पीड़ित को रात भर थाने में बैठाए रखा।
आरोप है कि अगले दिन सुबह पुलिस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेकर पीड़ित को थाने से छोड़ा। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पत्नी आरोपी युवक के पिता से मामले की शिकायत करने गई तो उसके साथ गाली गलौच की और घर से धक्के देकर भगा दिया। आरोपी आपराधिक किस्म का युवक है। उस पर कई मुकदमे चल रही है। पीड़ित परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में साबिर, शरीफ, गफ्फार, अजीजूद्दीन, साबिर, इलियास, समेद्दीन, शरीफ, गुलशेर, हैदर, सद्दाम, फिजू, बिलाल, हाजी वकील, रानी, हसीना, जमीला आदि रहे।