फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप

Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के गांव में 42 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने महिला को पानी नशीला पदार्थ पिला खेत में गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शनिवार को महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना सात दिन पहले की है। छपरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। महिला ने बताया कि जब खेत में चारा काट रही थी तो गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और उसे पानी पीने को दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। पानी में नशीला पदार्थ मिला था। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली। जब महिला को होश आया तो दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। महिला ने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। आरोपियों के डर से कई दिनों तक वे थाने नहीं गए। इसी बीच आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो वायरल कर दी। शनिवार को महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह का कहना तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed