फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दलित और कश्यप समाज के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

दलित और कश्यप समाज के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दलित और कश्यप समाज के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी
दलित और कश्यप समाज के लोगों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी
विज्ञापन

बागपत। फतेहपुर गांव के दलित समाज के लोगों ने ग्राम प्रधान व ब्राह्मण समाज के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। आरोप है कि उनके परिवार के चार युवकों पर छेड़छाड़ व बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो 600 लोग धर्म परिवर्तन कर गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे।
फतेहपुर गांव के दलित और कश्यप समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों की वजह से वह परेशान हैं। डेढ़ माह पहले दलित युवक सोनू को छेड़छाड़ के आरोप में जेल भिजवा दिया था। अब दलित पंकज, राजेंद्र, सोमवीर व वीनू कश्यप पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराकर चारों को जेल भिजवा दिया। चारों युवक जमानत पर छूटकर आए तो फिर से उनके खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। पुलिस के डर से समाज के कुछ लोग घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो दलित और कश्यप समाज के लोग धर्म परिवर्तन करेंगे। चेतावनी देने वालों में धीर सिंह, अशोक, पीतम सिंह, चिंटू, उमेश कुमार, सुरेंद्र, धनसिंह, ईश्वर, महक सिंह, लोकेश कुमार, विकास, कालू, कंवरपाल, मनीष्ष, अमन, कपिल, रेखा देवी, मोनू, विकास, राजकुमार, प्रशांत चौधरी, संजय कुमार, रवित कुमार, पिंकी, नीटू, अमित, जयंत चौधरी, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर की प्रधान के पति सुनील कुमार ने बताया कि गांव में दलित व कश्यप समाज के कुछ लोग आरोपी युवकों को बचाने एवं फैसले का दबाव बनाने के लिए धर्म परिवर्तन की झूठी धमकी दे रहे है। आरोपी युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की और उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल तक कर दिया। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसकी पैरवी की जा रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दलित व कश्यप समाज के लोग प्रार्थना पत्र देकर गए है। उन्हे निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। धर्म परिवर्तन का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed