फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो महिलाओं से रेप की कोशिश

दो महिलाओं से रेप की कोशिश

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं से रेप की कोशिश
बागपत। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अधेड़ समेत दो महिलाओं से रेप की कोशिश की । शोर मचाने पर आरोपियों ने महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर ईंट भट्ठे पर रमाला थाना क्षेत्र के एक निवासी परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे युवक काम पर चला गया। उसकी पत्नी ईंट भट्ठे पर ही बने कमरे में खाना बनाने लगी। इसी दौरान भट्ठे पर ही काम करने वाला एक युवक घर में घुस गया और महिला से जबरन रेप का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक महिला को मारपीट कर और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। शनिवार को महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

दूसरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव का है। 17 अप्रैल को गांव निवासी 52 वर्षीय दलित महिला मजदूरी पर किसान के गेहूं काट रही थी। इसी दौरान सुशील नामक व्यक्ति आया और उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इस संबंध में उसने बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर आरोपी के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार की शाम आरोपी फिर से पीड़ित महिला के घर पर आ धमका। उसने तमंचे से महिला के बेटे को भयभीत कर मारने की धमकी दी और कहा कि कोई कार्रवाई की तो गोली से उड़ा दूंगा। उसने महिला से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित महिला ने एएसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed