{"_id":"5a5d05484f1c1b6c268b4984","slug":"201516045640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का धरना, बालैनी एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों का धरना, बालैनी एसओ लाइन हाजिर
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छात्र देव की हत्या का खुलासा न होने पर वकीलों ने सोमवार को हड़ताल की। एसपी आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस पर आरोप लगाए। उधर, एसपी जय प्रकाश ने बालैनी एसओ राजपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
मुकारी गांव के अधिवक्ता अमित त्यागी के भतीजे देव की हत्या के मामले में पुलिस के ढुलमुल कार्यशैली से खफा जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को शोकसभा की। इसके बाद एसपी आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। एसपी को मौके पर बुलाने की मांग रखी। एसपी जयप्रकाश अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान वकीलों की एसपी से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा पुलिस की लापरवाही से ही बच्चे की जान गई है। उन्होंने बालैनी एसओ समेत दो पुलिस वालों को थाने से हटाने और केस की जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। इस पर एसपी ने एसओ राजपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और केस की जांच दूसरे जांच अधिकारी से कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, ओमपाल सिंह तोमर, नरेंद्र शर्मा, श्योवीर सिंह, सतीश त्यागी, ओमपाल सिंह मान, जयवीर सिंह तोमर, बिजेंद्र सिंह तोमर, विक्रम सिंह खोखर, ओमपाल सिंह तोमर, अमित त्यागी, महेंद्र कुमार बंसल, नरेंद्र पंवार बली, सचिन कुमार, संजय पंवार, मुनेंद्र राणा, राकेश धामा, प्रदीप कौशिक, इंद्रपाल गुर्जर, अनिल शर्मा और संदीप ठाकुर मौजूद रहे।
उधर, एसपी जयप्रकाश का कहना है कि इस मामले में बालैनी एसओ राजपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर जल्द ही नई तैनाती कर दी जाएगी।
एसपी ने कहा लापरवाही की होगी जांच
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने अधिवक्ताओं से कहा कि इस मामले में जिनकी लापरवाही रही है, उनके खिलाफ जांच होगी। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस बाबत उनसे मिलकर ऐसे बिंदुओं से अवगत कराएं।
विज्ञापन
यह था मामला
बागपत। मुकारी गांव के युवक अमित त्यागी का बेटा कक्षा दो का छात्र आरव उर्फ राजा उर्फ देव (8) चार जनवरी की रात पड़ोस में ही आयोजित माता के जागरण से गायब हो गया था। बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । 13 जनवरी की सुबह करीब दस बजे उसका शव हिंडन नहीं में मिला।
देव के परिजनों की एसपी से हुई वार्ता
बागपत। देव के परिजन सोमवार दोपहर एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने एसपी जय प्रकाश ने करीब आधा घंटे तक बातचीत की। बताया गया कि बच्चा को करीब पौने नौ बजे जागरण समारोह और मकान के बीच रास्ते में देखा गया है। उसके बाद ही देव लापता हुआ है।
देव की नाक और मुंह पर मिली चोट
बागपत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि देव की मुंह दबाकर हत्या की । उसकी नाक, मुंह और होंठ पर चोट के निशान मिले हैं। नाक की हड्डी पर भी दबाव आ रहा है। उसकी मौत भी शव मिलने से दो से तीन दिन के अंदर ही हुई है।