फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शेरपुर लुहारा में करंट लगने से छात्र झुलसा, गंभीर

शेरपुर लुहारा में करंट लगने से छात्र झुलसा, गंभीर

Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर लुहारा में करंट लगने से छात्र झुलसा, गंभीर
छपरौली (बागपत)। शेरपुर लुहारा गांव के जंगल में ईख के खेत में लगी आग बुझाने के लिए जाते समय छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव के एक किसान के खेत में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई । इससे उसकी ईख की फसल में आग लग गई । पता चलने पर काफी लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान 12वीं का छात्र शेखर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह झुलस गया। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस की मदद से छात्र को झुलसी अवस्था में कस्बा की सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। फिलहाल उसका दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राली एचटी लाइन में उलझा
दोघट (बागपत)। पुसार-दोघट मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन में उलझ गई। इससे विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा और मार्ग पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुसार-दोघट मार्ग पर सोमवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में फंसकर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से जाम लग गया। किसान अरुण ने बताया कि मार्ग पर जब तार टूटकर गिरा उस समय ट्राली के पीछे वाहनों की लंबी लाइन थी। जमीन पर तार पड़ते ही तेज चिंगारी उठने लगी। जिस पर किसान ने कान्हड़ बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इस बीच वाहनों का लंबा जाम लग गया। किसान की सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने सड़क पर पड़े तार को हटवाकर रास्ता खुलवाया। आए दिन तार टूटने से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर कहा यदि जर्जर तार न बदलवाए और गन्ने के ट्रकों की ओवरलोडिंग बंद न कराई तो कान्हड़ बिजलीघर पर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर हरेंद्र, मनोज, राहुल, उत्तम, रविंद्र, प्रवेश, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed