{"_id":"5c5349babdec2273ed39b1ac","slug":"191548962234-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे से मजदूर का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे से मजदूर का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के जैन मोहल्ला निवासियों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से स्कार्पियो सवार पांच-छह लोगों पर मजदूर का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जैन मोहल्ला बागपत के लोगों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को बताया कि नीरज (22) पुत्र धर्मवीर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर साफ सफाई करता है। मंगलवार की शाम स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर पांच-छह लोग आए और जबरन युवक को गाड़ी में डालकर ले गए। आरोप है कि दो लोग उनका ट्रैक्टर ट्राली भी ले गए। परिजनों ने पहले हरियाणा के कुंडली थाने में तहरीर दी, लेकिन घटना स्थल पर बागपत का होने के कारण उन्हें वापस बागपत भेजा। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले नीरज ने गाजीपुर में विद्युत लाइन खिंचवाने का काम किया। ठेकेदार पर साढ़े तीन लाख रुपये बकाया है। ठेकेदार उनके रुपये नहीं लौटा रहा था, तो वे उसका ट्रैक्टर-ट्राली ले आए थे। ठेकेदार ने ही युवक का अपहरण कराया है। परिजनों ने ठेकेदार से मोबाइल पर बात की तो ठेकेदार ने कहा कि युवक को उठाकर लाए हैं। उसे यहां किसी बात की कमी नहीं होने दी जाएगी। जब काम खत्म हो जाएगा, उसे छोड़ देंगे। उन्होंने ठेकेदार से हुई बातचीत की ऑडियो से एएसपी को सुनाई। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदर्शन में भूषण कुमार, आश मोहम्मद, पवन, अजय, शोभा, संतोष, बबली, अनमोल, मेहरद्दीन आदि रहे।