{"_id":"5ba93b61867a557eaa4de332","slug":"191537817441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह मोहल्ले में दिन दहाड़े महिला से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईदगाह मोहल्ले में दिन दहाड़े महिला से लूट
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले में दिन दहाड़े तीन-चार युवकों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला के गले से सोने की चेन व कानों की बाली लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। महिला ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी इमराना पत्नी जुल्फिकार ने बताया कि सोमवार को वह घर में अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर दो बजे के लगभग मोहल्ले के ही तीन-चार युवक घर में घुसे और तमंचे से आतंकित कर उसके गले से सोने की चेन व कानों की बाली लूट ली। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में महिला ने कोतवाली में तीन युवकों को नामजद कर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला के साथ मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।