{"_id":"5ac914c14f1c1bb6618b6371","slug":"191523127489-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मौत के मामले में जांच शुरू
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की मौत के मामले में जांच शुरू
बागपत। युवक की पिटाई के बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने सीओ दिलीप सिंह को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को नगर में हाईवे पर कार खड़ी कर युवक एक युवती से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से युवती का भाई आ गया। भाई को देखकर युवती घर में चली गई। युवती के भाई ने युवक को कार से उतारकर घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। जिससे युवक के कान फट गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। युवक मौका पाकर फरार हो गया। युवक रोज दिल्ली से कार लेकर बागपत में शिक्षिकाओं को छोड़ने आता है। इस घटना के छह घंटे बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार को एसपी जयप्रकाश ने सीओ दिलीप सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दिल्ली का रहने वाला है घायल युवक
सूत्रों के अनुसार युवती के परिजनों ने घर में बंधक बनाकर जिस युवक की पिटाई की थी, वह दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। वह नगर में कुछ शिक्षिकाओं को कार से लेकर आता था। छुट्टी होने के बाद चला जाता था। शुक्रवार को पिटाई के बाद वह शिक्षिकाओं को लिए बिना ही वापस दिल्ली चला गया था। शिक्षिकाएं बस से वापस घर गई थी। युवक के भतीजे ने शिक्षिकाओं को बताया था कि किसी के साथ उसका झगड़ा हो गया है। उसे गंभीर चोटें आई। शनिवार को भी घायल युवक नहीं आया था। शिक्षिकाएं दूसरी कार से विद्यालय पहुंची थी।