फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजमिस्त्रियों से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटे

राजमिस्त्रियों से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटे

Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्रियों से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटे
दोघट (बागपत)। कान्हड़-दोघट मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो राज मिस्त्रियों से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुए हसीन पुत्र साहबुद्दीन और कासिम पुत्र यासीन बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दो राजमिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार को दोनों बाइक पर सवार होकर दोघट में काम पर आ रहे थे। जब ये कान्हड़-दोघट मार्ग पर पहुंचे तो तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों को रोक लिया और उनसे 1500 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए। बदमाश दोनों को गोली मारने की धमकी देते हुए खेतों से होकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में हसीन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी । चौगामा क्षेत्र में तीन बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। ये तीनों बदमाश कभी बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करते है तो कभी संपर्क मार्गों पर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ पाने में विफल साबित हो रही है। क्षेत्र में हो रही आए दिन लूटपाट की घटनाओं को लेकर लोग दहशतजदा है।
विज्ञापन


खिड़की तोड़ते युवक को पकड़ा
दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा में चोरी की नीयत से खिड़का तोड़ते समय एक युवक को चिकित्सक रामकिशोर ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed