फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहेज हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

दहेज हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
दोघट (बागपत)। दहेज हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी पति ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

मृतका विवाहिता शाइस्ता परवीन पुत्री बाबू खान निवासी टीकरी की 2015 में शामली स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता बाबू खान ने महिला थाना बागपत पर दहेज हत्या की धारा में पति शौकीन, ससुर महबूब अली व सास फरवरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । बाद में उन्होंने इस केस को दोघट थाने में ट्रांसफर कराया । इस मामले में दोघट पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में ससुर और सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन पति फरार हो गया । पुलिस ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। न्यायालय ने उसके वारंट भी जारी कर दिए । दो साल से फरार चल रहे पति शौकीन ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि अब उसका न्यायालय से पुलिस कस्टेडी रिमांड लेकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed