{"_id":"59612efb4f1c1bd0778b469a","slug":"191499541243-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी से अपने प्रेमी संग गई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी मर्जी से अपने प्रेमी संग गई थी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
पिछौकरा गांव में दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से गई युवती थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि उसे कोई बहला फुसलाकर नहीं ले गया था और न ही वह घर से पैसा लेकर गई थी। वह मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।
पिछौकरा गांव से 25 जून को एक युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई थी। उसके भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में यह भी दर्शाया था कि युवती घर से पैसा भी लेकर गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था और चर्चा का विषय रहा था। शुक्रवार को देर शाम युवती नाटकीय ढंग से थाना बिनौली पहुंची और कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी संग गई थी। वह घर से कोई सामान या नकदी भी लेकर नहीं गई थी। उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। सोमवार को उसको न्यायालय में पेश कर 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।