फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रकरण में नहीं हुई कार्रवार्ई

मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रकरण में नहीं हुई कार्रवार्ई

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रकरण में नहीं हुई कार्रवार्ई
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ढाई माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहा है। 14 मई को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के अपहरण की कोशिश की गई। पीड़ित पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बच्ची के पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि आठ मार्च को उसकी तीन वर्षीय बेटी से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। उसने आरोपी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। स्लाइड फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई थी, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। लेकिन पुलिस ने ढाई माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अब आरोपी पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहा है। 14 मई को छह-सात लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। तमंचे के बल पर मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आरोपी बच्ची की हत्या करने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस भी उन्हें चुप बैठने की धमकी दे रही है। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार धरना शुरू कर देगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed