{"_id":"5cd9bc38bdec2207382fa21d","slug":"181557773368-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के जवान की पत्नी से बैग छीनकर भागा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ के जवान की पत्नी से बैग छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बदमाश ट्रेन में सीआईएसएफ के जवान की पत्नी से बैग छीनकर भाग गए। इसमें कीमती कागज, मोबाइल फोन और दस हजार रुपये की नगदी थी। उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं हाथ नहीं लगा।
जितेंद्रपाल पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह लोयन मलकपुर गांव का रहने वाला है। वह सीआईएसएफ में हैड कांस्टेबल पद पर झांसी पीपी पारिछा में तैनात है। वह रविवार को झांसी से अपनी पत्नी रीना देवी बेटे गौतम सिंह व बेटी लवली के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरा तो वह बड़ौत के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा तो उसकी पत्नी रीना के हाथ से बदमाश बैग छीनकर भाग निकला। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। बैग में 10 हजार की नगदी, रीना के सोने के जेवरात, मोबाइल फोन, जितेंद्र का सर्विस का आई कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड भी रखे थे। इस संबंध में उसने रेलवे थाने में तहरीर दी है।