फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कब्रिस्तान की भूमि के विवाद को लेकर तनाव, छेडख़ानी का आरोप

कब्रिस्तान की भूमि के विवाद को लेकर तनाव, छेडख़ानी का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि के विवाद को लेकर तनाव, छेडख़ानी का आरोप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कब्रिस्तान की विवादित भूमि को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बन गया। एक पक्ष का आरोप है कि कूड़ा डालने गई युवती पर दूसरे समुदाय के युवकों ने छींटाकशी की, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला मारपीट का है, छेड़खानी का आरोप निराधार है। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बाद में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ा लिया। प्रकरण में तहरीर नहीं दी गई है और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए गांव के गणमान्य नागरिक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर 44 साल से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि एक युवती शुक्रवार को विवादित भूमि पर कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां खड़े दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उससे छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन तक करने के लिए कहा। युवती ने घर पहुंचकर अपने भाई को जानकारी दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामले को किसी तरह शांत कराया। शनिवार सुबह युवती का भाई गांव में घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिसे लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और पीड़ित युवती व उसके तीन भाइयों को हिरासत में ले लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस को घेर लिया। पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया और हिरासत में लिए गए युवकों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा की जिला मंत्री प्रियंका आर्या एवं युवा हिंदू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रभात पहलवान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने युवती के भाइयों को छोड़ दिया। कोतवाली में मौजूद सीओ दिलीप सिंह से दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में लगे हुए हैं। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान की भूमि को लेकर चल रहा है विवाद
बागपत। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 54 बीघा में कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान की आधी भूमि एक समाज की है और आधी भूमि दूसरे समाज की है। इस भूमि को लेकर 1975 से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।


छेड़छाड़ का आरोप गलत
बागपत। ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों समुदाय के बीच कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद है। युवती से छेड़छाड़ का आरोप गलत है। कुछ लोगों ने राजनीति के तहत विवाद को बढ़ावा दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed