फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो युवकों से हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे

दो युवकों से हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों से हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे
दो युवकों से हजारों की नगदी, मोबाइल लूटे
विज्ञापन

रमाला। जिवाना रेलवे अंडरपास के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने अन्य राहगीरों से भी लूटपाट की है। पीड़ित युवकों ने थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
जिवाना गांव निवासी गुड्डू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने रिश्तेदार मुकंदपुर निवासी रवि के साथ बड़ौत अस्पताल से मरीज को खाना देकर बाइक पर वापस जिवाना गांव लौट रहे थे। जब वे जिवाना रेलवे अंडरपास पर पहुंचे तो पहले से पहले से ही खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों नें उन्हें तमंचे दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने रवि से 1500 रुपये की नगदी, मोबाइल और गुड्डू से 200 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचों के बटों से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों ने अन्य राहगीरों से भी लूटपाट की है। उनके नाम पता नहीं चल सके। घायल युवकों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रात में घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। शुक्रवार सुबह दोनों युवक परिजनों के साथ रमाला थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने मोबाइल गुम होने की तहरीर ली। पुलिस लूट के मामले में दबाने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। ये बदमाश कभी किरठल में तो कभी जिवाना में राहगीरों से लूटपाट कर रहे है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। बदमाशों को पकड़ना तो दूर पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की जा रही है। जबकि बेखौफ बदमाश आए दिन लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है। इन घटनाओं से लोगों में दहशत फैली हुई है। गत मंगलवार को भी इन्ही बदमाशों ने गैंस एजेंसी कर्मचारी से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed