{"_id":"5ac7cd924f1c1bf0618b5f5d","slug":"181523043730-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पैसा न देने पर जूता व्यापारी को धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पैसा न देने पर जूता व्यापारी को धमकी दी
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जूता व्यापारी को धमकी देने और दुकान पर आकर हंगामा करने की सूचना पर 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। व्यापारी ने धमकी देने वाले को नामजद कराकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
धर्मेंद्र तोमर पुत्र ओमप्रकाश तोमर गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। उसकी मैन बाजार में आदित्य बूट हाउस के नाम से जूते की दुकान है। उसकी दुकान पर सात साल से सचिन कुमार नामक युवक नौकरी करता था। उसे उसने दो लाख रुपये बहन की शादी के नाम के लिए दिए । गड़बड़ी करने के कारण उसे कुछ दिन पहले दुकान से हटा दिया था। वह बृहस्पतिवार की रात में जूता व्यापारी के घर पर शराब पीकर आया और गाली-गलौच की और उससे पैसे की मांग की। मना करने पर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को सुबह के समय जब धर्मेंद्र तोमर दुकान खोलने लगा तो वह दुकान पर भी आ धमका और कहा कि मैं दुकान नहीं खोलने दूंगा, पहले पैसे दो, इतना कहकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना जूता व्यापारी ने 100 पुलिस को दे दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले कोतवाली ले आई। इस संबंध में जूता व्यापारी धर्मेंद्र तोमर ने सचिन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।