{"_id":"5a566ed04f1c1b1a1b8b45fb","slug":"181515613904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर महिला ने एजेंटों को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करने पर महिला ने एजेंटों को चप्पलों से पीटा
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में वाहनों से वसूली करने वाले दो एजेंटों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साई एक महिला ने एजेंटों की चप्पल से पिटाई की। दो होमगार्ड ने वहां पर पहुंचकर मामला संभाला। बाद में आरोपियों ने महिला ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद पुलिस को शिकायत किए बगैर ही महिला चली गई।
खेकड़ा क्षेत्र की दो महिलाएं बुधवार को कस्बा अमीनगर सराय में अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में वाहनों से वसूली करने वाले दो एजेंटों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उनसे छेड़छाड़ कर डाली। इससे एक महिला गुस्से में आ गई। उसने अपनी चप्पल से उन दोनो की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद अन्य लोगों ने भी उनकी धुनाई की। इससे वहां हंगामा हो गया। वहां से गुजर रहे दो होमगार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में दोनों एजेंटों ने हाथ जोड़कर महिला से माफी मांगी। बाद में महिला अपनी पति के साथ आने के लिए बोलकर चली गई। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर थाना इंचार्ज अरविंद कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।