फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रातभर बंधक बनाकर युवक को दी यातनाएं

रातभर बंधक बनाकर युवक को दी यातनाएं

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रातभर बंधक बनाकर युवक को दी यातनाएं
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में उधार दिये पैसे मांगने गए एक युवक को रातभर बंधक बनाकर यातनाएं दी। जब उसके परिजन वहां पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौच कर उन्हें भगा दिया। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

घायल प्रवेश पुत्र विक्रम बावली गांव का रहने वाला है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिये थे। बार-बार वह तकादा कर रहा था लेकिन वह पैसे नहीं लौटा रहा था। जब बुधवार को प्रवेश पैसे मांगने गया तो आरोपियों ने उसे घर में खींचकर बंधक बना लिया और घोर यातनाएं दी। जब देर रात प्रवेश घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश और जिसे उधार दिया था, उनके घर पर पहुंचे तो आरोपियों ने परिजनों को भी गाली-गलौच कर यह कहकर भगा दिया कि प्रवेश वहां नहीं है। किसी तरह प्रवेश बृहस्पतिवार को उनके चंगुल से छूटा और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed