फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी

पुलिस सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी

Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी
सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत में शोरूमकर्मी विक्रम सिंह की हत्या का 48 घंटे बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लूट के बाद हत्या के बिंदु पर जांच चल रही है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्दी घटना का खुलासा करने का दावा किया।
बड़ौत में बावली रोड स्थित हैैवल्स शोरूम पर सेल्समैन विक्रम सिंह निवासी पट्टी मीरापुर बड़ौत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शोरूम मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के बाद हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं मृतक विक्रम के बड़े भाई सत्यवीर ने शोरूम मालिक बिजेंद्र व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुढ़ाना मार्ग पर शव रखकर जाम भी लगाया था। पुलिस 48 घंटे बाद भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस लूट के बाद हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखे हैं। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से खुलासा करने में जुटी हुई है। पुलिस टीम ने बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ जनपदों में भी दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस लूट के बाद हत्या के बिंदु पर ज्यादा काम कर रही है। शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
बागपत। बड़ौत में शोरूमकर्मी विक्रम सिंह की हत्या से पहले शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया था, जिस कारण आरोपी कैमरे में कैद नहीं हो पाए। शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लग सकता है। पुलिस ने पूरे दिन फुटेज खंगाली। फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed