फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुसार गांव में बस स्टैंड पर छह दुकानों में चोरी

पुसार गांव में बस स्टैंड पर छह दुकानों में चोरी

Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुसार गांव में बस स्टैंड पर छह दुकानों में चोरी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पुसार गांव में बस स्टैंड पर बुधवार की रात में चोर छह दुकानों के शटर उखाड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया और खुलासे की मांग की। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
चोरों ने बुधवार की रात में पुसार गांव में बस स्टैंड पर स्थित छह दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पंकज पुत्र जितेंद्र की दुकान का शटर उखाड़कर दस हजार की नगदी व कीमती कपड़े, बैग, जूते, चप्पल, लोवर आदि सामान चुराया। इसके बाद चोरों ने मधु पुत्र पालेराम की परचून की दुकान, राजू पुत्र बिजे पाल की परचून की दुकान, राजीव पुत्र सतपाल की परचून की दुकानों को निशाना बनाया। यहां से चाय, घी, बादाम, काजू, नमकीन, बिस्कुट, साबुन की पेटी चुराकर ले गए। इसके अलावा चोर हरिओम पुत्र धीर सिंह निवासी कान्हड़ की टेलर की दुकान से ग्राहकों के तैयार 40 जोड़ी कपड़ों के अलावा बच्चों के कपड़े, बनियान, मोजे आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोरों ने डॉ. राम सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद की दुकान का भी शटर उखाड़ दिया, लेकिन दुकान में दांत उखाड़ने संबंधी सामान देखकर छोड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानों में चोरी की घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। घटना को लेकर बस स्टैंड दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। पुलिस रात भर पुसार बस स्टैंड पर गश्त करने का दावा करती है। बुधवार की रात में बस स्टैंड पर कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। इससे पहले छह दुकानों में चोरी हो चुकी है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र खुलासा नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed