{"_id":"5a8f16b44f1c1bf17b8b8c02","slug":"171519326900-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदा ट्रक पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से लदा ट्रक पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा की निवाड़ा पुलिस चौकी पर बुधवार रात शराब से लदे कैंटर को पुलिस ने पकड़ कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कैंटर में अरुणाचल मार्का शराब लदी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी और दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
बुधवार की रात यूपी-हरियाणा बार्डर की पुलिस चौकी निवाड़ा पर एसआई अनूप सिंह, कांस्टेबल सिराज खान, विक्रम सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से कैंटर नंबर यूके 07 सीसी 0204 आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो उसमें सवार दो युवक कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाश ली गई तो उसमें अंदर बने बॉक्स में भारी मात्रा में शराब थी। पुलिस ने गाड़ी से 93 पेटियां अरुणाचल मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम प्रिंस व सोनू पुत्रगण सुक्खा निवासी शिव नगर कटाई मिल थाना परतापुर मेरठ बताया है। एसआई अनूप सिंह ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद बताया कि ये लोग हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश से सस्ते में शराब खरीदकर यूपी में सप्लाई करते है। यह शराब होली पर बागपत जनपद में बेची जानी थी।
----------
होली पर्व नजदीक, जनपद में शराब तस्करी बढ़ी
बागपत। रंगों का त्यौहार होली पर्व नजदीक आते ही जनपद में अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। तस्कर हरियाणा से यमुना के रास्ते बागपत जनपद में बड़े पैमाने पर शराब सप्लाई कर रहे है, लेकिन आबकारी व पुलिस विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। यूपी-हरियाणा सीमा की निवाड़ा चौकी पर ही पुलिस रात्रि में एक-दो घंटे चेकिंग करती है लेकिन सुबह पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग नहीं की जाती। आबकारी पुलिस की इस चौकी पर तैनाती है, लेकिन वह भी यहां कम ही नजर आती है। जिसका फायदा उठाकर तस्कर पुलिस के सामने से शराब लेकर निकल जाते हैं। शराब माफिया ने तस्करी का नया तरीका अपना लिया है। उन्होंने ट्रकों व ट्रालियों में नीचे बॉक्स बना रखे हैं और उनमें हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश से शराब भरकर यूपी में सप्लाई करते हैं। जगह-जगह पुलिस चेकिंग में तस्कर ट्रक को खाली बताकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
केस- 1
बागपत-सोनीपत मार्ग स्थित नैथला मोड़ पर 18 फरवरी की सुबह 4 बजे शराब से लदी टाटा 207 खेत में पलट गई थी। सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण शराब की बोतले लूट ले गए। आबकारी पुलिस को मौके से मात्र 17 पेटी अंग्रेजी शराब व 76 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए थे। गाड़ी पलटने के बाद शराब तस्कर फरार हो गए। यह गाड़ी भी यूपी-हरियाणा की निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने से ही निकली थी। जिसे पुलिस ने रोकने तक का प्रयास नहीं किया था।
केस- 2
खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 19 फरवरी को हुंडई कार से 59 पेटी देशी शराब अरुणाचल मार्का बरामद की थी। पुलिस ने दो शराब तस्करों फारूख निवासी हरियाणा व सादिक निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
केस-3
दोघट पुलिस ने 15 फरवी को सूजती गांव में छापा लगाकर 14 अध्धे देशी शराब हरियाणा मार्का के बरामद किए थे। पुलिस ने शराब तस्कर बिंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।