{"_id":"5a4d35324f1c1bd1408b493e","slug":"171515009330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनौली के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली के बाजार में युवक शहजाद को चार दिन पहले गोली मारने के मामले में ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पीड़ित को जान का खतरा बना है। उन्होंने हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों के बताया बिनौली गांव के युवक शहजाद 30 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बाजार में एक दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर कर दिया। दाएं हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया । अस्पताल में उपचार कर चिकित्सकों ने गोली निकाली। बिनौली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया । उन्होंने कहा पुलिस अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार करना तो दूर उनका पता भी नहीं लगा पाई है। इससे उसको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसने अपनी सुरक्षा और हमलावरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने कहा हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।