{"_id":"5a2ade614f1c1b60678c01f7","slug":"171512758881-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म, जंगल में छोड़ भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म, जंगल में छोड़ भागा आरोपी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म, जंगल में छोड़ भागा आरोपी
बागपत। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया उसकी रिश्तेदारी खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में है। रिश्तेदारी से आए एक युवक ने बहाने से उसे अपने पास बुला लिया। बाद में उसको अपने साथ कार में लेकर चल दिया। रास्ते में उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई। थोड़ी देर बाद ही वह बेसुध हो गई। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि रेप के बाद में उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद उसे पता चला कि वह डौला गांव के जंगल में है। महिला का आरोप है कि युवक उसे लगातार धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाहक सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-------
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बागपत। दिल्ली के नागलोई क्षेत्र की एक युवती कैंटर में लिफ्ट लेकर मेरठ जा रही थी। उसे ट्रक में जाते कुछ लोगों ने देख लिया। इसकी पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। पुलिस ने पीछा कर कैंटर को पकड़ लिया। उसमें सवार लोगों को कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
-----
मकान पर कब्जे का आरोप
बागपत। हरचंदपुर की एक युवती का निकाह साढ़े चार साल पूर्व गांव में ही रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उसके पति ने करीब एक साल पूर्व तलाक दे दिया था। उस समय उसके ससुरालियों ने उसके नाम एक मकान कर दिया था। बाद में युवक ने दूसरा निकाह कर लिया। महिला के ससुरालियों ने अब दिए हुए मकान पर भी कब्जा कर लिया है। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।