{"_id":"5a00b8f34f1c1ba7678b9cf7","slug":"171509996787-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही को पीटकर अधमरा किया
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को जीप में सवार पांच-छह युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल रोहित पुत्र ऋषिपाल आरिफपुर खेड़ी गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। सोमवार को वह अपने ड्यूटी करने के लिए दिल्ली जा रहा था। जब पैदल ही वह बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तो फाटक बंद था। तभी जीप में सवार कुछ युवक गलत साइड से आए, तो उसने उनसे कहा कि इससे जाम लग जाएगा। इतना कहते ही जीप में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के हमला करने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई है और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने अज्ञात जीप सवार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।