फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार में रेप कर हाईवे पर फेंकने की वारदात निकली फर्जी

कार में रेप कर हाईवे पर फेंकने की वारदात निकली फर्जी

Mon, 25 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार में रेप कर हाईवे पर फेंकने की वारदात निकली फर्जी
बागपत। रेप कर चलती कार से हाईवे पर महिला को फेंकने की चर्चित वारदात को पुलिस ने विवेचना के आधार पर फर्जी करार दे दिया। केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी । महिला ने नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी को पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित मवी कलां गांव के पास छह सितंबर की सुबह एक महिला अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी मिली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया । होश में आने के बाद महिला ने खुद को अमरोहा की बताते हुए कहा नौकरी का झांसा देकर बिजनौर के एक युवक ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया, बाद में उसको हाईवे पर फेंककर चला । उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस टीम ने बिजरौल और अमरोहा में जाकर जांच की । पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली ।
विज्ञापन

कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा पुलिस के एक एचसीपी ने अपनी पुत्रवधू से छुटकारा पाने के लिए महिला से ड्रामा कराया । महिला जिस युवक पर आरोप लगा रही थी उसकी भी पहचान नहीं कर पाई । विवेचना के आधार पर घटना फर्जी पाई गई है। इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed