फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ककड़ीपुर के केनरा बैंक में कैशियर को पीटा, हंगामा

ककड़ीपुर के केनरा बैंक में कैशियर को पीटा, हंगामा

Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
ककड़ीपुर के केनरा बैंक में कैशियर को पीटा, हंगामा
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव के केनरा बैंक में शामली जनपद के नाला गांव के युवकों ने कैशियर पर हमला कर दिया। आरोपी युवक फरार हो गए। इस बीच गांव में बैंक लूट की अफवाह फैल गई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी । पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

शामली जिले के नाला गांव निवासी प्रवीण का दो सप्ताह पहले एटीएम खो गया था। इसका मुकदमा कांधला में दर्ज है। प्रवीण का खाता ककड़ीपुर गांव के केनरा बैंक में। ककड़ीपुर चौकी इंचार्ज सूरजभान का कहना है कि प्रवीण के खाते से किसी ने रुपये निकाल लिए। इसकी जांच बुधवार को सीसीटीवी फुटेज से कराई जानी थी। प्रवीण के परिवार के कई सदस्य बैंक शाखा पहुंचे, लेकिन जिस दिन एटीएम से रुपये निकाले गए, उस दिन की फुटेज नहीं मिली। इस पर नाला के युवकों ने तैश में आकर बैंक कैशियर पर हमला कर दिया। इस पर बैंक में हंगामा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक में तोड़फोड़ भी की गई। ककड़ीपुर में बैंक लूट की अफवाह फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला मारपीट का निकला।
विज्ञापन

उधर, देर रात नाला गांव के एक ग्रामीण ने कर्मचारियों पर एटीएम से रुपये निकाले जाने के मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसके करीब एक घंटे बाद बैंक कर्मचारियों ने भी कैशियर का मेडिकल कराया और बैंक में मारपीट की तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, किसी तरह का लूट का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed