फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत कर्मचारी पर जानलेवा हमला, घायल

विद्युत कर्मचारी पर जानलेवा हमला, घायल

Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी पर जानलेवा हमला, घायल
विद्युत कर्मचारी पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन

बागपत। शहर में सोनीपत बस स्टैंड पर कार सवार सात-आठ युवकों ने विद्युत कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया। लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। पीड़ित ने सात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बुधवार को स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
मोहल्ला चौहानान बागपत निवासी भीम चौहान पुत्र बबलू चौहान ने बताया कि वह सिसाना रोड पर बिजली दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। बुधवार को सिसाना गांव के पास स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर पावला के युवकों से विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को वह बिजली दफ्तर में ड्यूटी पर आया हुआ था। दोपहर एक बजे के लगभग वह पास में ही दुकान पर चाय पीने जा रहा था। इसी समय कार में सवार होकर सात-आठ युवक आए और उसे घेर लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने जनसेवा केंद्र में घुसकर जान बचाई। हमलावरों ने जनसेवा केंद्र में तोड़फोड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने साल युवकों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को स्वीमिंग पूल में नहाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद उनमें समझौता हो गया था। इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने विद्युत कर्मी पर हमला बोल दिया। तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
जनसेवा केंद्र में की तोडफ़ोड़, तहरीर दी
बागपत। शहर के सोनीपत बस स्टैंड पर बिजली कर्मी से मारपीट के बाद हमलावरों ने जनसेवा केंद्र में तोड़फोड़ की। जनसेवा केंद्र संचालक जावेद पुत्र मुनीम निवासी माता कालोनी ने बताया कि लैपटॉप, दो प्रिंटर, एलसीडी, कुर्सी, मेज और अन्य सामान तोड़ दिया गया। इसके चलते उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed