फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेत में व्यक्ति का शव मिला

खेत में व्यक्ति का शव मिला

Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेत में व्यक्ति का शव मिला
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर मार्ग पर सिसाना गांव के जंगल में व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के प्रयास किए। शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

नौरोजपुर-बागपत मार्ग पर सिसाना गांव निवासी किसान हातम सिंह पुत्र देशराज के खेत में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू फोर्स के साथ पहुंचे। शव की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं था। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई ने बताया कि वह नीले रंग की शर्ट, सलेटी रंग की जर्सी और लोवर पहले हुआ है। शनाख्त के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर अप लोड किया। आसपास के थानों से जानकारी ली जा रही है। नशे में सड़क किनारे गहरे खेत में गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed