{"_id":"5c37a18dbdec2273a519539f","slug":"161547149709-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिग शादी करना चाहती है दो युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समलैंगिग शादी करना चाहती है दो युवतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद के एक थाना क्षेत्र में दो युवतियां समलैंगिग शादी करना चाहती है। शादीशुदा युवती ने एएसपी को पत्र भेजकर परिजनों और ससुराल वालों से जान का खतरा भी बताया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने एक माह पहले युवती की शादी कर दी । युवती अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह अपनी दोस्त के साथ रहना चाहती है।
जनपद के एक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ एक माह पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से शादी कर दी। वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह अपने गांव की ही एक महिला दोस्त से प्यार करती है। महिला दोस्त भी उससे प्रेम करती है, लेकिन दोनों के परिजन उनके खिलाफ हैं। उन्होंने गाजियाबाद के एक मंदिर में चोरी छिपे शादी भी रचा ली थी, लेकिन दोनों के परिजन इसके खिलाफ हो गए। उसकी जबरदस्ती शादी कर दी गई। दोनों बालिग हैं और एक साथ रहना चाहती हैं। वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं। उसने परिवार व ससुराल वालों से जान का खतरा बताया। उसने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी समलैंगिग रिश्तों को जायज ठहराते हुए दो लड़कियों को साथ रहने की इजाजत भी दी हुई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा दिलाने की मांग भी की है।